इटावा: स्कूली बच्चों से भरी वैन अनियंत्रित होकर पलटी, पांच छात्र-छात्राएं हुए घायल, हड़कंप
भरथना, इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत भरथना पालीखुर्द मार्ग पर गुरुवार की सुबह पौने 7 बजे एक तेज रफ्तार छोटे-छोटे 15 छात्र-छात्राओं से भूसे की तरह भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर ग्राम बरुआ पाली के समीप ईंट भट्ठा के सामने मार्ग किनारे बम्बा में पलट गई। वैन के पलटते ही स्कूली छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई, इसी बीच वैन का चालक छात्र-छात्राओं को पलटी बैन में फंसा छोड़कर मौके से भाग जाने में सफल हो गया। आसपास खेतों पर निकले कृषकों व राहगीरों ने छात्र-छात्राओं की चीख पुकार सुन मौके पर पहुँचकर उन्हें बाहर निकाला।
इसमें पांच छात्र-छात्राएं घायल हो गए,जिन्हें उनके परिजनों को बुलाकर तत्काल इलाज के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया। जिसमें एक छात्रा को गम्भीर अवस्था मे जिलाचिकित्सालय रैफर किया गया है। ग्राम बरूआ निवासी युवा ग्रामीण विपिन कुमार ने बताया कि भरथना के मोहल्ला मोतीगंज गन्दे नाला पर संचालित आदर्श पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे 15 छात्र-छात्राओं से भूसा की तरह एक तेज रफ्तार स्कूल वैन उस समय बम्बा में पलट गई जब बैन चालक छात्र-छात्राओं की पहली सिप्ट जल्दी स्कूल पहुँचा ने के चक्कर मे बैन को तेज रफ्तार दौड़ा रहा था।
इसी बीच वैन के सामने एक अज्ञात वाहन आ गया जिसे देख वैन चालक हड़बड़ा गया और बैन अनियंत्रित होकर बम्बा में पलट गई। जिसके बाद चालक बैन में फंसे छात्र-छात्राओं को चीख-पुकार लगाते मौके पर ही छोड़ कर भाग जाने में सफल हो गया। उक्त घटना को देख और छात्र-छात्राओं की चीख-पुकार सुन आस-पास खेतों पर निकले कृषक व राहगीर घटना स्थल पर दौड़ पड़े और स्कूल बैन में फंसे छात्रों को वाहर निकाला मौजूद कृषकों व राहगीरों ने छात्र-छात्राओं के परिजनों से फोन पर सम्पर्क साधा और मौके पर बुला लिया।
साथ ही घायल रितिक पुत्र पिता अनिल कुमार ग्राम नगला भूपे, कक्षा 9 की छात्रा कु०नेहा पुत्री सर्वेश कुमार ग्राम नगला अजय,कक्षा 6 की कु०नव्या 12 वर्ष पुत्री रमेश चन्द्र भानपुर सहित पांच छात्र-छात्राओं को इलाज हेतु चिकित्सालय भेजा गया जिसमें एक छात्रा की हालत गम्भीर होने पर उसे जिलाचिकित्सालय रैफर किया गया है। वैन सवार एक छात्र ने बताया कि बैन चालक छात्रों की पहली सिप्ट स्कूल जल्दी पहचाने के चक्कर मे बैन को तेज रफ्तार चला रहे थे साथ ही मोवाइल फोन भी चला रहे थे।
स्कूल बैन बम्बा में पलटने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह,भरथना तहसीलदार अशोक कुमार सिंह,भरथना पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुँच गये,जिन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना कर भरथना पुलिस को बैन को कब्जे में लेने और बैन के चालक की तलाश करने के निर्देश दिए है।
यह भी पढ़ें: वाराणसी के रामनगर किले में मौजूद श्यामवर्ण दक्षिणमुखी हनुमान जी की मूर्ति है खास, दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं भक्त
