संकट की घड़ी में हम आजम खान के साथ: अजय राय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सीतापुर जेल में बंद आजम खान से सीतापुर में मुलाकात से पूर्व राजधानी लखनऊ से बयान जारी किया है। अजय राय ने कहा कि आज आजम खान का पूरा परिवार जेल में बंद है और परेशान है। ऐसे में आज चलकर हम मिलेंगे और अपनी क्षमता और ताकत से उनको अवगत कराएंगे और संकल्प के साथ उनके साथ खड़े होंगे और अपनी बात रखेंगे।

वहीं उन्होंने सपा के बयान पर कहा कि अगर उन्हें आजम खान से मिलने से रोका जाएगा तो ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात होगी। अगर कोई व्यक्ति संकट में दुख की घड़ी में है तो हमारा धर्म और कर्तव्य बनता है कि उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले को अगर सियासत से जोड़कर देखा जायेगा तो उचित नहीं है।

सबसे पहले इंसानियत और मानवता है। उसी मानवता को लेकर हम सभी उनके साथ खड़े हैं। अजय राय ने आगे कहा कि जब हम बीजेपी विधायक थे तो आजम खान उस समय मंत्री हुआ करते थे। उन्होंने हमारा बहुत सम्मान किया है इसीलिए हम भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

ये भी पढ़ें: लखनऊ के कबाड़ मार्केट में लगी भीषण आग, तीन दुकानों का लाखों का सामान जलकर राख

संबंधित समाचार