लखनऊ के कबाड़ मार्केट में लगी भीषण आग, तीन दुकानों का लाखों का सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र अंतर्गत केशव नगर के कबाड़ मार्केट में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से तीन दुकानों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। 

बता दें कि आग लगते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया वहीं काले धुएं ने पूरे इलाके को अपने गिरफ्त में ले लिया। आग लगने से तीन दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए सीएफओ मंगेश कुमार ने जानकारी दी कि बुधवार की रात करीब बारह बजकर एक मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को केशव नगर कबाड़ मंडी में आग लगने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बीकेटी से दो और एक चौक से गाड़ी गई और15 मिनट के अंतराल पर आग पर काबू पा लिया। बता दें कि इससे पूर्व भी केशव नगर के ही कबाड़ मार्केट में भीषण आग लगी थी। यहां आग न लगे इस ओर पुलिस प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं क्योंकि इससे आसपास के इलाकों की वायु गुणवत्ता बार बार खराब होती है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज