काशीपुर: विधायक ने किया 10 सड़कों का शिलान्यास
काशीपुर, अमृत विचार। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विधानसभा क्षेत्र में 10 निर्माण का शिलान्यास किया। इन निर्माण कार्यों में ग्रामीण क्षेत्र की दो सड़के एवं नगर क्षेत्र में 7 सड़कें और एक धर्मशाला के भवन का निर्माण सम्मलित है। उन्होंने बताया कि इन निर्माण कार्यों में 118.00 लाख रूपये की लागत आएगी।
विधायक चीमा ने ग्राम मानपुर में 150 मीटर खड़ंजा, ग्राम बांसखेड़ा में 105 मीटर टायल मार्ग, वार्ड नं. 18 टांडा उज्जैन में धर्मशाला भवन के अवशेष कार्य का निर्माण, वार्ड नं. 34 में 65 मी. सीसी मार्ग, वार्ड नं. 3 पशुपति विहार में 55 मी. टायल मार्ग, वार्ड नं. 2 पशुपति विहार में 229 मी. टायल मार्ग, मनोज कंडारी के मकान से हर्षवर्धन गोसाई के मकान होते हुए धन सिंह रावत के मकान तक 85 मी. टायल मार्ग, वार्ड नं. 10 मौ. उज्जैन में 90 मी. टायल मार्ग और मो. खड़कपुर देवीपुरा लाइन पार कॉलोनी में 40 मी. खड़ंजा निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास किया। वहां पर ग्राम प्रधान बबीता देवी, शाहिस्ता, पार्षद गुरविन्दर सिंह चंडोक, विजय कुमार बॉबी, अनिल कुमार, दीप चन्द्र जोशी, आशीष गुप्ता, मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा आदि मौजूद रहे।
