बरेली: चार स्टेशन मास्टर डेंगू से ग्रसित होने से काम प्रभावित, तीन शिफ्टों में करनी पड़ रही 12-12 घंटे की ड्यूटी
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। डेंगू से अब सरकारी विभागों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। बरेली जंक्शन के एक साथ चार स्टेशन मास्टर डेंगू से ग्रसित हो गए हैं। जिसकी वजह से दूसरे स्टेशन मास्टरों को लंबी ड्यूटी करनी पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए स्टेशन पर फॉगिंग कराई जा रही है।
स्टेशन अधीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बरेली जंक्शन पर तैनात चार स्टेशन मास्टर इन दिनों डेंगू से पीड़ित होने कारण छुट्टी पर चल रहे हैं। आमतौर पर जंक्शन पर तीन शिफ्टों में 24 घंटे में 12 स्टेशन मास्टर काम करते हैं। जिसमें एक शिफ्ट में दो स्टेशन मास्टर पॉवर केबिन और दो स्टेशन मास्टर मेन पर काम करते हैं।
चार स्टेशन मास्टरों के छुट्टी पर जाने के कारण दूसरे कर्मचारियों पर भार बढ़ गया है। उन्हें 12 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह हाल केवल ऑपरेटिंग विभाग का नहीं बल्कि जंक्शन के लगभग सभी विभागों की यही स्थिति है। वहीं सूत्रों की मानें तो मंडल के दूसरे स्टेशनों पर भी यही हाल है।
यह भी पढ़ें- बरेली: 'नारी शक्ति वंदन कानून से महिला समाज का होगा उत्थान'
