फर्रुखाबाद: अनुपम दुबे की 11 करोड़ की सम्पति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। आगरा की जिला जेल में बंद माफिया अनुपम दुबे की गुरुवार को 10 करोड़ 86 लाख 490 की अचल सम्पति तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडे ने मुनादी करा कर कुर्क कर दी है। अब तक अब तक अनुपम की एक अरब 49 लाख 886 रुपये की चल व अचल सम्पति कुर्क की जा चुकी है।

आज तहसीलदार सदर श्रद्धा पांडे सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने अनुपम दुवे निवासी कसरट्टा फतेहगढ़ के आवासीय भूखंड,फर्रुखाबाद कोतवाली के अल्ला नगर, कोटा पारचा, स्थिति आवासीय भूखंड तथा  चाचूपुर कृषि भूखंड को कुर्क कर सील कर दिया है। तहसीलदार सदर ने इसकी कीमत 10 करोड़ 86 लाख 490 रुपये बताई है। इससे पूर्व संपत्ति की कुर्की के लिए फतेहगढ़ में घूम घूम कर मुनादी कराई गई।

cats01

तहसीलदार ने बताया कि यह संपत्ति अनैतिक तरीके से बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में यह कार्रवाई अनुपम दुबे पर की गई है। अनुपम को राज्य स्तरीय माफिया सूची में दर्ज किया जा चुका है। तहसीलदार ने बताया कि अब तक अनुपम दुबे की चल व अचल सम्पति एक अरब 49 लाख 886 रुपये की कुर्क की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि अनुपम दुबे हत्या तथा अन्य संगीन अपराधों में आगरा जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि अनुपम की और सम्पति का पता लगाया जा रहा है। तहसीलदार सदर ने अनुपम का फतेहगढ़ स्थित घर भी कुर्क कर दिया है। तहसीलदार सदर की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया।

अनुपम दुबे के भाई डब्बन दुबे इस समय फरार चल रहे हैं। उनके ऊपर सरकार 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। अनुपम के दूसरे भाई अमित दुबे ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदाबाद निर्वाचित हुए थे। वह भी रंगदारी मांगने में जेल में बंद हैं। अनुपम के सभी बैंक खाते सीज किये जा चुके हैं। उनकी प्रधानाध्यापक पत्नी को बर्खास्त किया जा चुका है। 

अनुपम के मकान में रह रहे किरायेदार को घर खाली करने के निर्देश
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटा पारचा में अनुपम दुबे के मकान में किराए पर रह रहे किराएदार को कुर्की करने गए अधिकारियों ने तत्काल घर खाली करने की चेतावनी दी। अनुपम दुबे के मकान में बसंतलाल बाथम किराए पर रह रहा था। जब अधिकारी इस मकान की कुर्की करने गए तो  वह अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाने लगा। तहसीलदार सदर ने उसे तत्काल मकान खाली करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:-बहराइच मेडिकल कॉलेज में जनरेटर बंद! अंधेरे में हो रहा महिलाओं का इलाज और प्रसव

संबंधित समाचार