बरेली: बिथरी ब्लॉक प्रमुख के तख्तापलट की तैयारी के पीछे किसका हाथ?, पता करने में जुटे नेता
एक पूर्व जनप्रतिनिधि के इशारे पर बीडीसी सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव पत्र लाने की चर्चा
बरेली, अमृत विचार। बिथरी चैनपुर ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश कुमारी के तख्तापलट की तैयारी के पीछे किसका हाथ है, इससे सबसे ज्यादा किसे फायदा पहुंचेगा, कौन इस सीट पर काबिज होना चाहता है, भाजपा नेता यह पता लगाने में जुटे हैं। चर्चा है कि एक पूर्व जनप्रतिनिधि के इशारे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य बीडीसी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं।
एक मंत्री के परिवार से भी राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। इस परिवार के बेटे ने गुरुवार दोपहर कई लोगों को काल कर बिथरी चैनपुर ब्लॉक प्रमुख सीट की हलचल की जानकारी भी ली। वहीं, बीडीसी सदस्यों के कई दिनों तक बिथरी से बाहर रहने के दौरान मोटी रकम खर्च करने और प्रलोभन देने की बातें चर्चा में हैं।
दरअसल, बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में 82 बीडीसी सदस्यों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से मुलाकात कर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंपा था। सभी सदस्यों के शपथपत्रों की जिला पंचायती राज अधिकारी जांच करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रैफिक लाइट खराब होने से मिनी बाईपास पर लगा लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग
