रामनगर: करेंट से मौत के मामले में पुलिस ने रिजॉर्ट मैनेजर को गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने एक व्यक्ति को करंट लगने के मामले में रिजॉर्ट के मैनेजर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया  है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि अक्षयदीप वर्मा पुत्र रमेश लाल वर्मा निवासी टनकपुर चम्पावत द्वारा पुलिस को तहरीर दी थी जिसमे उन्होंने बताया कि उसके साले विवेक तिवारी को लाइमवुड रिजोर्ट ढिकुली में करण्ट लगने से मौत हो गई थी।
 
रिजोर्ट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।जिसकी जांच एसआई जोगा सिंह को दी गई।मृतक विवेक तिवारी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसको करण्ट लगने से मौत हुई थी।रिसोर्ट में बिजली के खुले हुए तार पाए गए। रिसोर्ट के कर्मियों द्वारा भी रिसोर्ट संचालक को बिजली के सुरक्षा उपकरण को सही करने के मामले में पूर्व में कई बार अवगत कराया गया उसके बाद भी रिसोर्ट संचालक द्वारा जानबुझकर रिसोर्ट को बिना नियमशर्तों व सुरक्षा उपायो का पालन कर रिसोर्ट का संचालन किया जाना पाया गया है।
 
रिसोर्ट संचालक रणवीर तोमर पुत्र रामधन सिंह निवासी बी-38 शनि बाजार रोड कृष्णबिहार सुल्तानपुरी सी ब्ल़ॉक नॉर्थ वेस्ट दिल्ली हाल निवासी लाइमवुड रिसोर्ट ढिकुली के द्वारा मैनेजर आशीष तोमर का नाम प्रकाश में आया। रिसोर्ट संचालक रणवीर तोमर को लाइमवुड रिसोर्ट ढिकुली से गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।कोतवाल ने बताया कि  करंट लगने  के मामले में अन्य लोगो के विरूद्द जांच जारी है।

संबंधित समाचार