बहराइच नगर पालिका टीम ने सात मवेशियों को पकड़ा, तीन लोगों पर लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। नगर पालिका टीम की ओर से शुक्रवार को अभियान चलाकर सात मवेशी पकड़े गए। इनमें तीन मवेशी पालक मौके पर आ गए। जिन पर टीम की ओर से जुर्माना लगाया गया। टीम के मुताबिक अब शहर में मवेशियों की संख्या कम हो गई है।

प्रदेश सरकार की ओर से छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। डीएम मोनिका रानी और सीडीओ राम्या आर के निर्देशन में नगर पालिका की टीम शहर में छुट्टा मवेशियों को पकड़ रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि नगर पालिका की टीम द्वारा अभियान चला कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से सात छुट्टा मवेशियों को पकड़ा गया। 

उन्होंने बताया कि कर मवेशियों को मोतीपुर तहसील क्षेत्र के चफरिया में संचालित गौशाला भेज दिया गया है। जबकि तीन मवेशी पालक मौके पर आ गए। जिस पर इनके विरुद्ध जुर्माना लगाकर मवेशी उनके सुपुर्द किया गया। ईओ ने बताया कि अब तक जिले में 425 मवेशियों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि शहर क्षेत्र में छुट्टा मवेशियों की संख्या कम हो गई है। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि जो मवेशी छोड़ रहे हैं। जांच के दौरान संलिप्तता मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना वसूलने के साथ केस भी दर्ज कराया जायेगा।

ये भी पढ़ें -अयोध्या : हादसे में मृतक और घायलों के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री, बंधाया ढांढस

संबंधित समाचार