जसपुर: हैंडपंप के हत्थे से युवक सिर पर वार करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
जसपुर, अमृत विचार। पुलिस ने हैंडपंप के हत्थे से एक युवक सिर में वार कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया ।
जसपुर कोतवाली अंतर्गत गांव ग्राम नादेही निवासी बेगराज सिहं पुत्र राम प्रसाद और उसके पुत्र हेमराज सिहं द्वारा तततक
हमला कर उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की गई थी । पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।
पुलिस ने घटना की विवेचना करने के बाद सम्बन्धित मुकदम में धारा 307/504/3 की बढ़ोत्तरी करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोधियो को ग्राम कासमपुर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया । उनके पास से नल का टूटा हुआ हत्था बरामद किया गया । आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंं प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिहं दानू, अनिल जोशी, जावेद मलिक, महिपाल सिहं , नन्दन सिहं शामिल रहे।
