काशीपुर: देवर-देवरानी पर बेटे को छीनने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने अपने देवर-देवरानी पर मारपीट करने व अबोध बेटे को छीनने का आरोप लगाया है। महिला के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देवर-देवरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रामनगर निवासी नीता ने अपने अधिवक्ता आनंद रस्तोगी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह 2018 को काशीपुर के राजीव से हुआ। 2020 को उसने एक बेटे को जन्म दिया। 2021 में पति की मौत के बाद वह मायके में रहने लगी। बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मायके व ससुराल पक्ष के लोगों ने आपसी रजामंदी से 2023 को काशीपुर में सुभाष के साथ उसका विवाह करा दिया।

उसके दिवंगत पति के भाई सोनू व उसकी पत्नी कशिश अक्सर उसके बेटे हियांश से मिलने आते रहते हैं। बीती 3 सितंबर 2023 को दोनों बेटे को अपने साथ ले जाने लगे। मना करने पर दोनों ने बेटे को छीन लिया और अभद्रता करते हुए उसे अपने साथ ले गए। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर कोर्ट के पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने देवर देवरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

संबंधित समाचार