सुलतानपुर: मछली पकड़ने गए युवक का मिला शव, इलाके में सनसनी
सुलतानपुर, अमृत विचार। मछली पकड़ने गए युवक की घर से करीब दो किलोमीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिले दोस्तपुर थाना क्षेत्र के सिजिलपुर गांव निवासी राकेश कुमार (35) पुत्र राम बरन गुरुवार की शाम मछली पकड़ने गया था। शुक्रवार की सुबह घर से करीब दो किमी दूर पहाड़पुर वैश्य के पास संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीन मासूम हुए अनाथ
मृतक राकेश कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अपने परिवार के साथ भाइयों से अलग रहता था। करीब एक साल पहले उसके पत्नी की मौत हो गई थी। तब से वह अपने पुत्र राजन 10 वर्ष, हरिकेश 8 वर्ष, पुत्री अंजली 6 वर्ष की देखभाल करता था। राकेश की मौत के बाद मासूम बच्चों के सिर से पिता का भी साया उठ गया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच मेडिकल कॉलेज में जनरेटर बंद! अंधेरे में हो रहा महिलाओं का इलाज और प्रसव
