महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय ने किया त्रिपक्षीय एमओयू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर ने ड्रोन आधारित रोजगारपरक शिक्षा की अत्यधिक मांग को देखते हुए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है और इस एमओयू के जरिये नौजवानों को रोजगार और किसानों को कृषि से संबंधित गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, ड्रोनियर एविएशन प्राइवेट लिमिटेड एवं इंजीनियर अजय कुमार यादव के बीच शुक्रवार को रिमोट पायलट ट्रेनिंग और इससे संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों के आदान-प्रदान हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने कहा कि ड्रोन आधारित रोज़गारपरक शिक्षा की नित बढ़ती संभावना और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसकी अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इस एमओयू के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों एवं कृषि से संबंधित नौजवानों को रोजगार का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच मेडिकल कॉलेज में जनरेटर बंद! अंधेरे में हो रहा महिलाओं का इलाज और प्रसव

संबंधित समाचार