बरेली: आज रोजगार मेला का होगा आयोजन, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
बरेली, अमृत विचार। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर मैत्री सामुदायिक केंद्र के प्रेक्षागृह में शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन होगा।
जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से दोपहर 1 बजे संबोधित करेंगे। मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और विधायक संजीव अग्रवाल होंगे। रोजगार मेला में रेलवे से 53, डाक विभाग से 24 एवं वित्तीय सेवा से कुल 79 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- PET परीक्षा: रोडवेज ने 160 अतिरिक्त बसों को लगाया, चार नोडल अधिकारी भी नियुक्त
