बरेली: बिना डॉक्टर हो रही थी जांच, अल्ट्रासाउंड सेंटर सील
बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को फतेहगंज पूर्वी में भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा तो वहां एक अप्रशिक्षित युवक मरीजों की जांच करता मिला। अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया है।
जिले में सैकड़ों अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से चल रहे हैं। इसके बावजूद काफी समय से स्वास्थ्य विभाग ने चेकिंग का अभियान बंद कर रखा है। शुक्रवार को अचानक विभागीय टीम ने फतेहंगज पूर्वी में भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा तो पाया कि वहां मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच एक अप्रशिक्षित युवक कर रहा है।
सेंटर जिस डॉक्टर के नाम से पंजीकृत दिखाया गया था, वह डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस पर टीम ने सेंटर को सील कर संचालक को नोटिस जारी किया है। टीम में पीसी-पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश, फरीदपुर एमओआईसी डॉ. अनुराग गौतम और विपिन शामिल थे।
यह भी पढ़ें- बरेली: पांच दिन से गिर रहा शेयर बाजार, 31 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों की बढ़ी चिंता
