CM Yogi In Kanpur: सीएम योगी शहर को देंगे 501 करोड़ की सौगात, इतने घंटे तक रहेंगे मौजूद, जानें….
सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर को 501 करोड़ की सौगात देंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर को 501 करोड़ की सौगात देंगे। इनमें पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, परिवहन विभाग, केडीए, बिजली विभाग, स्मार्ट सिटी मिशन और गृह विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।
कानपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर को 501 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में वह 153 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, परिवहन विभाग, केडीए, बिजली विभाग, स्मार्ट सिटी मिशन और गृह विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।
भाजपा के अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में जनता को संबोधित करने के साथ मुख्यमंत्री 2.60 अरब के 43 कामों का शिलान्यास और 2.40 अरब रुपये के 150 कामों का लोकार्पण करेंगे।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
परियोजना धनराशि (लाख में)
मंधना से गंगा बैराज होते शुक्लागंज तक चार लेन सड़क निर्माण 15935.63
जीटी मार्ग से टॉस नरवल अखरी कुढ़नी मार्ग का चौड़ीकरण 2415.52
100 विद्युत ट्रांसफर स्टेशनों का उच्चीकरण 1456.88
ग्रीनपार्क स्टेडियम में छात्रावास भवन का निर्माण 450.96
सकरापुर में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण 359.36
एनएच-27 एवं एनएच-19 जीटी रोड पर रामादेवी चौराहे का सुधार 389.74
चमनगंज में सम्मवेल का निर्माण 390.00
वाटर सप्लाई स्कॉडा 677.00
इन कामों का करेंगे लोकार्पण
परियोजना धनराशि (लाख में)
एनएच-2 पर चकेरी नवीन एयरपोर्ट टर्मिनल तक मार्ग निर्माण 5323.82
भौंती से भौंतीखेड़ा मार्ग का चौड़ीकरण 1830.57
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में ओटी निर्माण 1611.88
मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण (होमगार्ड) 1017.66
37वीं वाहिनी पीएसी के 200 व्यक्तियों के लिए बैरक निर्माण 1075.55
नरवल तहसील में अग्निशमन केंद्र का निर्माण 990.82
राजकीय महाविद्यालय घाटमपुर 778.97
नारायणा चौराहे से पनकी-कल्याणपुर मार्ग का चौड़ीकरण 471.65
शहर में ढाई घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ढाई घंटे शहर में रहेंगे। उनका हेलीकॉप्टर किदवई नगर में साउथ क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर अपराह्न लगभग 12.30 बजे उतरेगा। यहां से वह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा के अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में कार से पहुंचेगे। अपराह्न 12.45 बजे से 1.50 बजे तक मुख्यमंत्री सम्मेलन स्थल पर रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जेके मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हेलीकॉप्टर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांडु नगर पहुंचेंगे। कार से जेके मंदिर पहुंचकर जेके समूह के कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3.10 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
योगी पहली बार देखेंगे जेके मंदिर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पहली बार राधाकृष्ण मंदिर (जेके मंदिर) पांडुनगर पहुंचेंगे। यहां वह महिलाओं को 1001 सिलाई मशीनें बांटेंगे। कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर स्थित मंडप में भव्य सजावट की गयी है। आयोजन जेके औद्योगिक समूह की ओर से किया गया है। कार्यक्रम जेके ग्रुप के निदेशक और जेके अर्बन स्केप के एमडी अभिषेक सिंहानिया के संयोजन में होगा। सिंहानिया का कहना है कि महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के सहयोग से जेके ग्रुप यह प्रयास कर रहा है। जेके मंदिर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
कानपुर का जेके मंदिर देश भर में विख्यात है। इसका निर्माण जेके ट्रस्ट ने वर्ष 1953 में कराया था। मंदिर श्रीराधाकृष्ण को समर्पित है। श्रीलक्ष्मीनारायण, श्रीअर्धनारीश्वर, नर्मदेश्वर और श्रीहनुमान की यहां मनमोहक प्रतिमाएं हैं। परिसर में झीलों की सफाई की गई है।
