फिरोजाबाद: कातिलाना हमले का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना फरिहा पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि प्रदीप कुमार उर्फ भूरी सिंह पुत्र राजन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह दुगना का रहने वाला है।

पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने थाना नारखी के क्षेत्र गोंछ के समीप से उसे पकड़ लिया पुलिस को देख वह भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भाग कर उसे पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया प्रदीप ने तमंचे से एक युवक पर कातिलाना हमला किया था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किया है।

ये भी पढ़ें -अमेठी में मृत गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार