बरेली: पूर्व नौसैनिकों की रिहाई को कदम उठाए सरकार- शहाबुद्दीन रजवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कतर की अदालत द्वारा आठ पूर्व भारतीय नौसेना के अधिकारियों को मौत की सजा सुनाने के फैसले पर अफसोस जाहिर किया है। साथ ही सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूर्व नौ सैनिकों के बारे में जल्द से जल्द कोई बड़ा फैसला लिया जाए। अगर हमारा विदेश मंत्रालय पहले से ही सक्रिय होता तो आज यह नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि पूर्व नौसैनिकों की रिहाई और स्वदेश वापसी को उच्च स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें- बरेली: आरोप पत्रों को तीन वर्ष बाद कोर्ट भेजने पर सीओ और थानाध्यक्ष तलब

संबंधित समाचार