Kanpur: स्टार्टअप में बेहतर वाईफाई का इस्तेमाल सीखेंगे युवा, आईटीआई पांडु नगर में नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होंगी कक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर आईटीआई पांडु नगर ने नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होंगी कक्षाएं।

कानपुर आईटीआई पांडु नगर ने नवंबर के पहले सप्ताह में कक्षाएं शुरू होंगी। स्टार्टअप में बेहतर वाईफाई का इस्तेमाल युवा सीखेंगे।

कानपुर, अमृत विचार। स्टार्टअप में वाईफाई का बेहतर प्रयोग करने के लिए युवाओं को तैयार किया जाएगा। इसके लिए आईटीआई पांडु नगर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्षाएं नवंबर महीने के पहले सप्ताह से शुरू की जाएंगी।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत शुरू होने वाली कक्षाओं में 27-27 युवाओं के दो बैच होंगे। इन बैच में युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े स्टार्टअप में वाईफाई से होने वाले लाभ के बारे में सिखाया जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि यदि इंटरनेट से संचालित होने वाले किसी तरह के स्टार्टअप का रिस्पांस बेहतर नहीं आ रहा है तो वाईफाई कनेक्टिविटी से जुड़े क्या उपाय करने से बेहतर परिणाम देगा।

कोर्स के दौरान इलेक्ट्रॉनिक के स्टार्टअप के नए उत्पादों की पहचान करने की भी सीख दी जाएगी। कक्षाओं में ऑप्टिकल फाइबर ट्रेड के तहत युवाओं को इंटरनेट से जुड़े 17 तरह के कोर्स कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवाओं के 40 फीसदी स्टार्टअप आज इंटरनेट से संचालित हो रहे हैं। ऐसे में युवाओं को इंटरनेट और वाईफाई तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी है।

 ऐप और वेबसाइट को भी समझेंगे

कौशल विकास मिशन के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे स्टार्टअप जो ऐप या वेबसाइट की सहायता से चलते हैं उनमें वाईफाई और सामान्य इंटरनेट की कनेक्टिविटी के फंक्शन की जानकारी युवाओं को दी जाएगी।

यह मिलेंगी सुविधाएं

इस कोर्स में प्रवेश लेने वाले युवाओं को निशुल्क सभी तरह की शैक्षणिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें ड्रेस, किताबें और अन्य उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

संबंधित समाचार