Earthquake in Afghanistan : अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 13 लोग घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हेरात। अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में आए ताजा भूकंप में 13 लोग घायल हो गये। प्रांत के क्षेत्रीय अस्पताल के प्रमुख नूर गुल वलीजादा ने रविवार को बताया कि भूकंप के झटके कल देर रात महसूस किये गये। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किमी की गहराई में स्थित था। गौरतलब है कि रविवार को भी स्थानीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे हेरात में 4.8 तीव्रता का एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। अधिकारी ने पुष्टि की कि कुल 13 घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप से संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि सात अक्टूबर के बाद से हेरात और पड़ोसी बदगीस एवं फराह प्रांतों में भूकंप के कई झटके आए, जिससे हजारों लोग हताहत हुए। इसके अलावा हजारों मकान नष्ट हो गए। 

ये भी पढ़ें : डोनाल्ड ट्रंप की 'अराजकता, प्रतिशोध और नाटक' अमेरिका के लिए घातक : निक्की हेली

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता