लखीमपुर खीरी: मनचले देवर ने भाभी पर डाला तेजाब, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। निघासन थाना क्षेत्र में मनचले देवर ने भाभी पर तेजाब डालकर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों को निघासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि तेजाब महिला के चेहरे पर गिरने से चेहरे सहित शरीर …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। निघासन थाना क्षेत्र में मनचले देवर ने भाभी पर तेजाब डालकर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों को निघासन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि तेजाब महिला के चेहरे पर गिरने से चेहरे सहित शरीर पर घाव के गहरे निशान हो गए हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। भाभी ने देवर पर दुराचार करने के प्रयास मे असफल होने पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है।

निघासन कोतवाली के एक गांव निवासी एक युवक को अपनी भाभी से एकतरफा प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा की देवर ने भाभी की अस्मत को तार-तार करने की कोशिश की। महिला ने शिकायत पत्र में बताया कि उसका पति अधिकतर बाहर मजदूरी का काम करने चला जाया करता था। इसी बीच महिला के देवर ने संबंध बनाने का प्रयास किया। लॉकडाउन के समय पति घर वापस आ गया और देवर-भाभी में अनबन हो गई।

शनिवार को नाराज देवर ने भाभी पर तेजाब डालकर खुद गांव के बाहर बाग में फांसी लगाने का प्रयास किया, मगर असफल रहा। तेजाब डालकर बाग की तरफ भागता देख लोग उसके पीछे दौड़ पड़े। पेड़ पर चढ़कर जैसे ही फंदा डालकर कूदा। लोगों ने उसको पेड़ से उतार लिया। दोनों को निघासन लाया गया। जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला ने निघासन थाने में देवर पर बदनीयती से हाथ खींचने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। असफल रहने पर चेहरे पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार ढुल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया और आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार