काशीपुर: अर्पित हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। आठ वर्ष पूर्व हुए अर्पित हत्याकांड में मृतक की पत्नी रूपाली अग्रवाल ने सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। रूपाली ने अर्पित हत्याकांड को लेकर अपने रिश्ते के जेठ की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।   यहां जारी एक बयान में रूपाली  ने कहा है कि 17 जून 2014 को उनके पति अर्पित अग्रवाल की हत्या हो गई थी।

आरोप है कि उसने अपने रिश्ते के जेठ पर पति की हत्या कराने का संदेह जताया था, लेकिन उसने अपने राजनीतिक प्रभाव से इस हत्याकांड की जांच को प्रभावित किया। जिस वजह से उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है। रूपाली ने कहा कि 23 सितंबर 2022 को उनकी सास के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने रिश्ते के जेठ आदि के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था।

इस मामले में उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए दूसरे पक्ष ने 29 नवंबर 2022 को जिला बिजनौर में किसी अनजान व्यक्ति से उनके विरुद्ध एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। लेकिन जांच के बाद यह मुकदमा झूठा पाया गया और उसमे फाइनल रिपोर्ट लग गई।

संबंधित समाचार