Unnao News: शव दफनाने को लेकर दो समुदाय आए आमने-सामने, गाली-गलौज के बाद दोनों में हुआ विवाद, पढ़ें- पूरी खबर
उन्नाव में शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में विवाद।
उन्नाव में शव दफनाने को लेकर दो समुदायों के बीच में विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर कोतवाली के अलावा अन्य थानों से भी फोर्स बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
उन्नाव, अमृत विचार। पुरवा कोतवाली अंतर्गत एक गांव में ग्राम समाज की भूमि पर शव दफनाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। विवाद की जानकारी पर एसडीएम फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। लेखपाल को बुलाकर भूमि की नाप कराने बाद शव को दफनाया गया।
बता दें कि पुरवा क्षेत्र गांव भाटमऊ निवासी जैतून निशा (90) की बीती रात बीमारी से मौत हो गई थी। रविवार को परिजन जनाजा लेकर शव दफनाने पहुंचे। कब्र के लिए गड्ढा खोदते समय प्रधान प्रतिनिधि राम सजीवन वर्मा मौके पर पहुंचे और ग्राम समाज की भूमि पर शव दफनाने का विरोध किया। देखते ही देखते दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए।
सूचना पर एसडीएम क्षितिज द्विवेदी व पुरवा एसएचओ सुरेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। एसडीएम ने लेखपाल को बुलाकर भूमि की नाप कराई। इसके बाद दोनों पक्षों को समझाया। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि के बगल में कब्रिस्तान है। जहां पर उन लोगों की कब्रें बनी हैं। लेकिन, जान बूझकर वे लोग ग्राम समाज की भूमि पर शव दफना रहे थे।
जिसका विरोध किया गया था। एसडीएम ने कहा कि प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ग्राम समाज की भूमि समझकर विरोध किया गया था। जब भूमि की नाप कराई गई तो वह भूमि आबादी की निकली। वहीं वृद्धा के बुजुर्गो की कब्रें थी। पुलिस की मौजूदगी में शव दफन कराया गया।
ये भी पढ़ें- PET Exam 2023: Kanpur में दो और Unnao में एक साल्वर गिरफ्तार, दूसरे की जगह दे रहा था, इतने लाख में हुआ था सौदा
