प्रतापगढ़: विद्युत प्लग लगाते समय करंट से किसान की मौत, डंपर चालक झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीगंज/प्रतापगढ़, अमृत विचार। रानीगंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर दुर्गागंज गांव निवासी रामचंद्र पटेल (55)पुत्र बच्चा लाल पटेल  खेत में टमाटर,लहसुन समेत सब्जियों की फसल उगाए थे। रविवार देर शाम वह अपने खेत में हरी सब्जियों की सिंचाई करने गए हुए थे। विद्युत प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से रामचंद्र की मौत हो गई। कुछ देर बाद वहां पहुंचे परिजन ईलाज हेतु राजा प्रताप बहादुर अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से पत्नी अनारकली व बेटे धर्मेंद्र पटेल,सूरज पटेल व तीन बेटियां रो रो कर बेहाल हैं।

हाईटेंशन लाइन से झुलसा डंपर चालक

रानीगंज, अमृत विचार। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डंपर चालक गम्भीर रूप से झुलस गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के धनऊपुर बीरापुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी शनिवार की रात करीब 10 बजे रानीगंज थाना क्षेत्र के कलीपुर मैनहा गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर डंपर से बालू गिरा रहा था। डंपर हाईटेंशन की चपेट में आ गया। जिससे डंपर का चारों टायर फट गया और चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

हाईटेंशन के करंट की चपेट में आने के बाद भट्ठा संचालक ने विद्युत उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। गंभीर रूप से झुलसे डंपर चालक को ईलाज के लिए सीएचसी रानीगंज ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों  ने एसआरएन अस्प्ताल प्रयागराज रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें -IND vs ENG मैच देखने इकाना पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जीतेगा INDIA

संबंधित समाचार