Kanpur: नगर निगम टीम रामलीला ग्राउंड में लगी दुकानें हटाने पहुंची, विधायक अमिताभ बाजपेई दुकानदारों के साथ धरने पर बैठे
कानपुर नगर निगम टीम परेड रामलीला ग्राउंड में लगी दुकानें हटाने पहुंची।
कानपुर नगर निगम टीम परेड रामलीला ग्राउंड में लगी दुकानें हटाने पहुंची। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी मौके पर पहुंचे और सभी दुकानदारों के साथ धरने पर बैठ गए।
कानपुर, अमृत विचार। बरसों से कानपुर के परेड रामलीला ग्राउंड में रेहड़ी पटरी की दुकानें को हटाने के लिए नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम सोमवार को जैसे ही दुकाने हटाने को पहुंची तो दुकानदारो ने घेराव कर लिया। इस पर एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
दरअसल विजयदशमी के त्योहार पर इस ग्राउंड को खाली कराकर रामलीला का मंचन किया जाता है। त्योहार समाप्ति के बाद जब लोगों ने दुकानों को फिर से लगाना शुरू किया तो नगर निगम की टीम पहुंची और दुकानों को हटवाने लगी।
जानकारी मिलते ही आर्यनगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेयी मौके पर पहुंचे और सभी दुकानदारों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग रखी कि गरीबों की दुकानों में जो की वर्षों से लग रही है उनको वैसे ही लगाने दिया जाएं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि दिवाली का त्यौहार नजदीक है। ऐसे में कई लोगों का रोजगार उनसे छिन जाएगा।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: मां बेटी ने पुलिस को बनाया घनचक्कर, पकड़े जाने के बाद आखों में धूल झोंक महिला हो गईं फरार
