Kanpur News: मां बेटी ने पुलिस को बनाया घनचक्कर, पकड़े जाने के बाद आखों में धूल झोंक महिला हो गईं फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सराफा दुकान में टप्पेबाजी की आरोपी मां थाने से फरार हो गई।

कानपुर के बर्रा में सराफा दुकान से चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला थाने से फरार हो गई। शौचालय जाने के बहाने थाने से आरोपी महिला भागी।

कानपुर, अमृत विचार। सराफा दुकान में जेवर खरीदने के बहाने गई मां-बेटी ने जेवरात पार कर दिए। तौल में जेवर कम निकलने पर दुकानदार को शक हुआ तो उसने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें महिला जेवर पार करते हुए कैद हो गई। दुकानदार ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। इधर, सोमवार सुबह आरोपी महिला शौचालय जाने के बहाने निकली और थाने से फरार हो गई। महिला के थाने से फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।  

यह था मामला

जरौली फेस वन निवासी अमित गुप्ता की कर्रही में श्री दर्शन ज्वैर्ल्स के नाम से दुकान है। अमित ने बताया कि रविवार सुबह घाटमपुर निवासी आशा देवी अपनी बेटी के साथ जेवरात खरीदने आई थी। बिछिया दिखाने के दौरान दोनों ने दो जोड़ी बिछिया पार कर दी और पसंद न आने की बात कह कर जाने लगी।

इस दौरान अमित ने बिछिया के डिब्बे की तौल की तो वजन कम निकला। शक होने पर अमित ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें जेवरात चोरी करते हुए कैद हो गई। अमित ने मां बेटी को रोक कर मामले की जानकारी बर्रा पुलिस को दी। इस दौरान दुकान में मौजूद महिलाओं ने की जांच की तो उसके पास से दो जोड़ी बिछिया व एक जोड़ी पायल बरामद हुई। पुलिस मां बेटी को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ में ने बताया कि उसने इससे पहले आनंदेश्वर ज्वैर्ल्स में घटना को अंजाम दिया था। बर्रा थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय ने बताया कि महिला पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुकी है।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2023: कानपुर में करवाचौथ के दिन कितने बजे निकलेगा चांद… जानें- समय और पूजा का मुहूर्त

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा