अयोध्या: मेधा ऋषि आश्रम पर विश्राम गिरी निवास का भूमि पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मवई/अयोध्या, अमृत विचार। विधानसभा रुदौली के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम और आसपास स्थित पौराणिक स्थलों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है। कामाख्या धाम से थोड़ी दूरी पर घने जंगलों के बीच स्थित मेधा ऋषि आश्रम पर सोमवार को महात्माओं के लिए विश्राम गिरी निवास का भूमि पूजन विधायक राम चन्दर यादव ने किया। 

इसका निर्माण कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान माँ कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, तेज तिवारी, भगवत शरन यादव, सोनू यादव, उमा शंकर सिंह, रमेश सिंह प्रधान, विजेंदर शर्मा, नीरज सिंह, जगन्नाथ मौर्या, राम कुमार यादव मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या-बाराबंकी बार्डर पर बालू माफिया का राज, बिना निशानदेही चल रहा खनन, सरकार को लग रहा है करोड़ों के राजस्व का चूना

 

संबंधित समाचार