उन्नाव में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने कलश यात्रा का किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में बहेगी रामकथा की बयार।

उन्नाव में बहेगी रामकथा की बयार। कलश यात्रा का शुभारंभ हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने किया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव अंतर्गत दोस्ती नगर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ, श्रीराम कथा व राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रथम दिवस पर कलश यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद किया गया। 

बता दें कि 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार से हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कहा कि गायत्री महायज्ञ से सामाजिक विभीषिका पूर्ण वातावरण को पुनः अच्छे वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।

मुख्य व्यवस्थापक कमलेश बाजपेई ने बताया कि 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक चलने वाले महायज्ञ में रोज सुबह 8 से 12 बजे तक देव आह्वान, पूजन, अग्नि आह्वान यज्ञ व सायं 5 से 8 बजे तक श्रीराम कथा के साथ नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार यज्ञोपवीत, दीक्षा संस्कार आदि कार्यक्रम होंगे।

कलश यात्रा में प्रमुख रूप से संरक्षक रामस्वरूप त्रिवेदी, आयोजक भंवर सिंह चंदेल, संयोजक गौरव सिंह सेंगर प्रधान, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, संरक्षक सूरज बली सिंह चंदेल, यज्ञ शाला प्रभारी मुन्नी बाजपेई, मूल शंकर त्रिवेदी, पूर्व प्रधान दिनेश रावत, संतोष गुप्ता, रतीभान कुशवाहा, मंटू सिंह, जगजीवन राम, राम औतार गुप्ता, टीनू सिंह, शालू गुप्ता, अमन गुप्ता, ऋषभ सिंह, अनिल सैनी, राम कृपाल वर्मा, आदित्यथ सिंह, मूलचंद शर्मा, रिंकू गुप्ता मनोज मिश्रा, बुद्धि सैनी, योगेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, योगेश सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, रिंकू त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी योगेंद्र तिवारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Unnao News: नाबालिग को अगवाकर किया दुष्कर्म… होश पर खुद को पाया अस्त-व्यस्त, फिर हुआ ये सब

संबंधित समाचार