अमेठी: 900 करोड़ की लागत से बने बॉटलिंग प्लांट का सीएम योगी ने किया उद्घाटन
अमेठी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को अमेठी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया त्रिशुंडी में 900 करोड़ की लागत से बने कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से जन-जन तक विकास की योजनाएं पहुंच रही हैं। विकास इस प्रदेश सरकार के इन्वेस्ट पॉलिसी का सबसे बड़ा हिस्सा है बेहतरीन उद्योग और औद्योगिक इकाइयों को वातावरण देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार आकांछी है।
मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में निवेश होगा। व्यवसाय बढ़ेगा या लोगों के लिए कल्पना थी। 2017 में उस समय जो टीम थी उसने मात्र 2000 करोड रुपए का लक्ष्य रखा था। इस बात पर नाराजगी भी जताई गई।
हमने कहा इतने बड़े राज्य में सिर्फ 2000 करोड़ की धनराशि क्या मायने रखती है। इसके बाद यह कहा गया कि उत्तर प्रदेश में कौन आएगा निवेश करने के लिए, कहां से धनराशि आएगी, फिर हमने अलग-अलग शहरों में इसके लिए जाकर बातचीत की, लोगों से मुलाकात की और आज हम एक विकसित और विकासशील प्रदेश की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
आज प्रदेश सरकार तेजी से विकास की ओर बढ़ रही है और प्रधानमंत्री के नाम मार्गदर्शन में आज हजारों औद्योगिक इकाइयां पूरे देश में और प्रदेश में संचालित हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने जो पॉलिसी आज हमारे देश में लागू की है। इस पॉलिसी के दायरे में रहकर निवेश के लिए हम कंपनियों को आमंत्रित कर रहे हैं। इस पॉलिसी के दायरे में रखकर निवेश करने वाले निवेशकों की सुरक्षा की गारंटी हम देंगे।
आज पहली इन्वेस्टर समिट जब 2018 में संपन्न हुआ तो हमने करीब 4.45 करोड रुपए का निवेश प्रस्ताव किया। इस बार हम फिर इन्वेस्टर समिट करने जा रहे हैं ,और उसमें हम सैकड़ो ऐसी कंपनियों को गति देने का काम करेंगे जो पिछले कई वर्षों में निवेश की आस में जमीन तलाश रही है। अब तक 38 लाख करोड रुपए की निवेश के प्रस्ताव हमने पास किए हैं। प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का एक पर्यावरण देना हमारी जिम्मेदारी है।
उत्तर प्रदेश में आज तेजी से विकास हो रहा है और विकास में केंद्र सरकार भी हमारा निरंतर सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री ने स्वयं उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में संबोधित किया है. वर्तमान समय में अच्छा एक्सप्रेस-वे हाईवे के साथ कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश में जेवर के पास 2017 के पहले कोई एयरपोर्ट नहीं था। उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में हमारी क्रियाशील और महत्वाकांक्षी सरकार के नेतृत्व में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है।
उत्तर प्रदेश में पर्यटन की बढ़ती हुई संभावनाओं को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2017 में जिस प्रदेश में मात्र 3 करोड़ घरेलू और विदेशी पर्यटक आते थे। आज इसी प्रदेश में 32 करोड़ पर्यटकों की संख्या पार कर चुकी है। मैं आज इस बात के लिए आप सबको आप अस्वस्थ करने आया हूं कि यह कंपनी जो आज अपने इस औद्योगिक इकाई को स्थापित कर रही है। निश्चित तौर पर अमेठी के लिए यह तोहफा है। लेकिन पहले की सरकारों में विकास का कोई एजेंडा नहीं था।
उन्होंने विकास को बहुत संकुचित दायरे में रहकर सीमित किया। वह जातिवाद के नाम पर परिवारवाद को बढ़ावा देते थे। उन्होंने सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करके रख दिया। समझ में हर वर्ग में संघर्ष की स्थिति पैदा कर दी। उत्तर प्रदेश में पहले की सरकारों में विकास और परिवारवाद के बीच सीमित रहेगा। उत्तर प्रदेश में पहले इन्हीं लोगों की वजह से या प्रदेश विकास से वंचित रह जाता था।
लेकिन आज उभर कर इसी प्रदेश में नए-नए विकास और डेवलपमेंट के ऐसे कार्य हो रहे हैं। इन सब का सीधा ताल्लुक उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार कर रही है। आज उसी का परिणाम है कि बॉटलिंग प्लांट में निवेश की एक नई गति दी जा रही है या प्लांट न केवल निवेश के लिए बल्कि स्थानीय स्तर पर नौजवानों के लिए रोजगार के लिए एक बेहतर गंतव्य के रूप से जाना जाएगा।
इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर आईटीआई पॉलिटेक्निक या स्थानीय संस्थाओं में जो छात्र अध्ययन कर रहे हैं, उन छात्रों को यहां पर ट्रेनिंग के साथ जोड़कर इंस्टिट्यूट को यहां पर डेवलप किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को प्रोत्साहित करेगी। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयां भी युवाओं को हर स्तर पर सहयोग कर उन्हें रोजगार की मोह से जुड़ेगी। मैं सभी को एक बार धन्यवाद करते हुए आस्वस्त करता हूं कि प्रदेश में विकास की कोई भी कमी नहीं हो पाएगी। हर स्तर से विकास को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
आज जनपद अमेठी में मा. केंद्रीय मंत्री श्रीमती @smritiirani जी के साथ SLMG बेवरेजेज प्रा. लि. अमेठी इकाई (उ.प्र.) के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभाग किया।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 30, 2023
यह नया बॉटलिंग प्लांट न केवल निवेश के लिए बल्कि स्थानीय स्तर पर नौजवानों के रोजगार के लिए भी एक बेहतरीन गंतव्य के रूप में जाना… pic.twitter.com/KcQDcfHVbz
इस दौरान केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी, अमेठी के प्रभारी मंत्री की गिरीश चंद्र यादव और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई बड़े भाजपा नेता और विधायक भी मौजूद रहे। बता दें कि इस प्रोजेक्ट में करीब 900 लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है। अमेठी के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी के साथ योगी व मोदी सरकार भी लगातार फिक्रमंद रही है।
