कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीराम महायज्ञ, युवाओं के हाथ में लहराते भगवाध्वज बने आकृषण का केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल, अयोध्या। सरयू तट स्थित ढेमवा घाट राम जानकी मंदिर के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं कथा प्रवचन का शुभारंभ सोमवार को गाजे बाजे के साथ हुआ। इसके लिए लगभग डेढ़ सौ लोगों ने सरयू से जल लेकर कलश यात्रा निकाली जिसमें ज्यादातर महिलाएं रहीं।

कलश यात्रा सुचित्तागंज बाजार, सोहावल चौराहा होते हुए राम जानकी मंदिर तक पहुंची। सजे-धजे रथ पर प्रतीक रूप में विराजमान राम जानकी व हनुमान जी की झांकी के साथ युवाओं के हाथ में लहराते भगवाध्वज आकर्षण का केंद्र रहे।

मुख्य अर्चक संत द्वारिका दास ने बताया छोटी छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज के दिशा निर्देशों में संपन हो रहे इस महायज्ञ में अयोध्या सहित कई धर्म स्थलों से संत महात्माओं का आगमन हो रहा है। महायज्ञ में संत तुलसीदास महाराज, कथा वाचक आचार्य  चंद्र प्रकाश शास्त्री, सोनू शास्त्री महाराज, अंकित शास्त्री, धर्मेंद्र शास्त्री, अजय शास्त्री की प्रमुख रूप से भूमिका रहेगी।

यह भी पढ़ें: अमेठी: 900 करोड़ की लागत से बने बॉटलिंग प्लांट का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

संबंधित समाचार