बरेली: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से काम के लिए निकला मजदूर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना भोजीपुरा के अभयपुर निवासी 60 वर्षीय सलीम पुत्र जाबिर शटरिंग का काम करता था। आज सुबह वह घर से निकला इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सलीम की दिमागी हालत सही नहीं थी। मृतक के तीन बेटे दो बेटियां हैं। पत्नी हसीना बेगम का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- बरेली: ससुरालियों से तंग आकर युवक ने किया सुसाइड, मचा कोहराम

संबंधित समाचार