लखनऊ: 12 लाख उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर बदलवाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने पुरानी तकनीक के लगे हुए 12 लाख स्मार्ट मीटर बदलवाने की मांग की है। सेन्ट्रल पावर रिचर्च इंस्ट्यूट सीपीआरआई नोएडा द्वारा स्मार्ट मीटर भार जंपिंग की रिपोर्ट में मुख्य पैरामीटर पर स्मार्ट मीटर फेल होने के मामले को लेकर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश …

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने पुरानी तकनीक के लगे हुए 12 लाख स्मार्ट मीटर बदलवाने की मांग की है। सेन्ट्रल पावर रिचर्च इंस्ट्यूट सीपीआरआई नोएडा द्वारा स्मार्ट मीटर भार जंपिंग की रिपोर्ट में मुख्य पैरामीटर पर स्मार्ट मीटर फेल होने के मामले को लेकर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने मांग की कि प्रदेश में लगे लगभग 12 लाख स्मार्ट मीटर जो पुरानी तकनीकी पर आधारित हैं उन्हें भी बदलवाया जाए। इसके साथ ही जितने भी उपभोक्ताओं के भार अथवा रीडिंग जम्प हुई है उनके बिल यदि उस आधार पर बनाया जाएं। वहीं मामले में दोषी मीटर निर्माता कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए।

अवधेश वर्मा ने कहा कि मीटर निर्माता कम्पनियों को कुछ उच्चाधिकारी बचा रहे हैं। मीटर खरीद फरोख्त में बहुत बड़ा रैकेट है। जिसके वजह से घटिया मीटर सप्लाई के बाद भी मीटर निर्माता कम्पनियों को बचाया जा रहा है। श्रीकांत शर्मा ने तुरंत उपभोक्ता परिषद के प्रस्ताव कर चेयरमैन पावर कार्पोरेशन को प्रभावी कार्यवाही करने का लिखित निर्देश जारी किया और उपभोक्ता परिषद को आश्वस्त किया कि कोई भी दोषी छोड़ा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार