Pulwama Target Killing: जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग, शिकार हुआ उन्नाव का मजदूर, आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में उन्नाव के मजदूर की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों की गोलियों का शिकार उत्तर प्रदेश के उन्नाव का एक मजदूर बन गया। जिसकी गोली लगने से मौत हो गई। आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा थानांतर्गत भटपुरा गांव निवासी ईंट भट्ठे में मजदूरी करने वाले मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्नाव, अमृत विचार। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों की गोलियों का शिकार उत्तर प्रदेश के उन्नाव का एक मजदूर बन गया। जिसकी गोली लगने से मौत हो गई। आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा थानांतर्गत भटपुरा गांव निवासी ईंट भट्ठे में मजदूरी करने वाले मुकेश 38 पुत्र गंगा प्रसाद की हत्या कर दी है।

पुलवामा में यूपी के जिला उन्नाव के रहने वाले मजदूर की टारगेट किलिंग से हड़कंप मच गया है। मुकेश उन्नाव जिले के असोहा थानांतर्गत गांव भटपुरा का निवासी था। काफी समय से वह साउथ कश्मीर के पुलवामा में तुमची नौपोरा इलाके में काम कर रहा था।

मुकेश की मौत की सूचना जब गांव पहुंची तो परिजनों में पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे पकंज 16 और अंकुश 6, दो बेटी निशा 19 खुशी 8 है। एसओ असोहा ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर गांव गए थे। वे लगातार जम्मू कश्मीर पुलिस के संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें- Kanpur Farmer Suicide Case: फरार BJP नेता आशू दिवाकर के घर पर पुलिस ने नोटिस की चस्पा, मुनादी भी कराई

 

संबंधित समाचार