कानपुर: हाईस्कूल के छात्र समेत छह ने दी जान. शहर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं घटनाएं
कानपुर, अमृत विचार। शहर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हाईस्कूल के छात्र समेत छह लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने जांच पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पांचों परिवार में मातम छा गया।
शराब पीने के लिए पिता ने डांटा तो उठाया कदम
पहली घटना-महराजपुर थानाक्षेत्र के लाहौरपुर गांव में किसान संतोष सिंह के हाईस्कूल में पढ़ने वाले 19 वर्षीय पुत्र शिवम सिंह ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि गांव के कुछ युवकों की गलत संगत के कारण वह कम उम्र से ही शराब का सेवन करने लगा था। वह आए दिन इस बात को लेकर मना करते थे, इसके बाद भी वह नहीं मानता था। रविवार शाम को भी वह बाहर से शराब पीकर आ गया। उन्होंने बताया कि इस बात पर शिवम को काफी डांट फटकार दिया। जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सोमवार को वह उसे स्कूल जाने के लिए उठाने गए तो वह नहीं मिला। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से शव लटकने की जानकारी दी।
पत्नी से प्रताड़ित होकर ई रिक्शा चालक ने चुनी मौत
दूसरी घटना-काकदेव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक 23 वर्षीय सूरज ने पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में मामा संजू के घर मे फांसी लगाकर जान दे दी। मां मुन्नी देवी ने बताया की सूरज की ससुराल शास्त्री नगर में है। 15 दिन पहले वह मामा संजू के घर शताब्दी नगर गया था। रविवार देर रात सूरज अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। अचानक फोन पर बात करने की तेज से आवाज होने लगी उसके बाद संजू नीचे के कमरे में चला गया। मुन्नी देवी ने बताया कि जब वह नीचे कमरे में खाना देने गई सूरज का शव पंखे की कुंड से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी तीन महीने से अलग रह रही थी। आए दिन वह उसे किसी न किसी बात से प्रताड़ित करती थी।
नौकरी छूट जाने पर अधेड़ ने की खुदकुशी
तीसरी घटना-चकेरी थानाक्षेत्र में दहेली सुजानपुर निवासी 52 वर्षीय अधेड़ गुरुप्रसाद सविता ने फांसी लगाकर खुदकुशी करके जान दे दी। उनके बड़े बेटे अर्जुन ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर काम करते थे। लेकिन किसी कारणवश उनकी नौकरी कुछ समय पहले छूट गई थी। इससे वह काफी अवसाद में रहते थे। रविवार रात सभी लोगों खाना खाया इसके बाद अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह उनका शव रस्सी से लटक रहा था। पत्नी रानी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है।
बैंक कर्मी ने दी जान
चौथी घटना-गुजैनी थानाक्षेत्र में ए ब्लॉक निवासी 33 वर्षीय सागर केसरवानी कोटेक महिंद्रा बैंक में कर्मचारी थे। परिवार में पत्नी कनिष्का, पांच वर्षीय बेटा, मां विजेता और पिता जय किशन केसरवानी हैं। पिता ने बताया कि सुबह सागर ने बताया कि वह आफिस देर से जाएगा। जिसके बाद काफी देर बाद भी अपने कमरे से नीचे नहीं आया तो वह कमरे में खिड़की से झांका तो दुपट्टे के फंदे से शव लटक रहा था।
बिहार के युवक ने की आत्महत्या
पांचवी घटना-गोविंद नगर निवासी सपना सक्सेना की मिठाई की दुकान में काम करने वाले 23 वर्षीय बिहार समस्तीपुर उजियापुर मैसारी गांव निवासी कर्मचारी निरंजन कुमार ने भूतल पर पीछे बने कमरे में फंदा लगा जान दे दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम को सपना ने बताया कि निरंजन रक्षा बंधन के कुछ दिन पहले ही काम करने आया था। वह ज्यादातर कान में मोबाइल की लीड लगाकर बात करता था। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लिया है।
झगड़ा करने के बाद फांसी लगाई
छठवीं घटना-गोविंद नगर कच्ची बस्ती निवासी मदन लाल साहू के 24 वर्षीय बेटे भीम साहू ने नशे में परिजनों से झगड़ा करने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार में मां रीशा, भाई अर्जुन और बहन अनीता व पूजा है। परिजनों ने बताया कि वह नशे का लती था। रविवार रात को वह शराब पीकर घर पहुंचा तो भाई ने समझाने का प्रयास किया। जिस बात पर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद भीम अपने कमरे में चला गया। सोमवार को जब मां उसे बुलाने गई तो कमरे में पंखे से चादर के सहारे शव लटकता मिला।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: बिना मानचित्र बनवाए जमीन का कारोबार करने वालों पर कसेगा शिकंजा
