आज का राशिफल। 31 अक्टूबर, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आप काफी आक्रामक हो सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गुस्से वाली प्रतिक्रिया के लिए उकसाते हों। अटकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। व्यापार में आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे।

वृष

आज नई स्किल सीखने को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। दूसरों से आपको सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलने से काफी प्रसन्न रहेंगे। आप तरोताजा होकर काम करेंगे।

मिथुन

आज यात्रा काफी कष्टकारक हो सकती है। अधिकारी वर्ग के प्रति मन में नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको त्वरित निर्णय लेने से बचना चाहिए। अपने धन का दुरुपयोग न करें।

कर्क

आज विवाह मे आ रही बाधा दूर होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को समय देंगे। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर रहेगी। आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

सिंह

आज सामाजिक मुद्दों पर खुलकर आप अपनी राय रख सकते हैं। पूरा दिन काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होगी। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है।

कन्या

आज गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से आपको लाभ होगा। परिजनों के यहां घूमने जा सकते हैं। महिलाएं घरेलू कार्यों से ऊब सकती हैं।

तुला

आज स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम अवश्य करें। उल्टी और दस्त जैसी परेशानी भी हो सकती है। मन में अनचाहे विचारों की भरमार रहेगी। कड़वी जबान का प्रयोग करने से बचें। खानपान की गुणवत्ता का ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज व्यापार में आपको उत्तम लाभ होगा। परिवार के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। व्यर्थ के कार्यों से आपको बचना चाहिये। भोगविलास के साधनों पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं।

धनु

आज परिवार के लोगों का समर्थन मिल सकता है। काम की अधिकता के कारण समस्या होगी। सब लोगों से विचार-विमर्श कर निर्णय लेंगे इसीलिए सबके चहेते बने रहेंगे। लोग आपका मज़ाक उड़ाने की कोशिश करेंगे।

मकर

आज एक साथ कई काम लेने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे। संतान के व्यवहार से आप नाराज हो सकते हैं। परिवार के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रियजनों की समस्याओं का ध्यान रखें।

कुंभ

आज सम्पत्ति विवाद होने की आशंका है। इंजीनियरिंग छात्रों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से आपको बचना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें।

मीन

आज पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिंता हो सकती है। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। छात्र नया टाइमटेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे। नए प्रकार के अनुसंधान में आप रुचि लेंगे।