देहरादून: आज से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद
देहरादून, अमृत विचार। आज मंगलवार से अब पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी बंद कर दी गई है। इस वर्ष 13,161 देशी और विदेशी सैलानी यहां पहुंचे। घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि अब घाटी को पर्यटकों के लिए अगले वर्ष एक जून को खोला जाएगा।
इस साल भारी बारिश, बदरीनाथ हाईवे बार-बार बंद होने और मौसम को देखते हुए यात्रा को बीच-बीच में रोकने से पर्यटकों ने घाटी की ओर कम रुख किया। इसका नतीजा यह हुआ कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष करीब सात हजार कम सैलानी पहुंचे।
आपको बता दें कि घाटी घूमने का सबसे मुफीद समय जुलाई और अगस्त का महीना माना जाता है। इस दौरान यहां सबसे अधिक करीब 300 प्रजाति के फूल खिले होते हैं। इसी दौरान सबसे अधिक पर्यटक भी घाटी में पहुंचते हैं।
यहां मुख्य रूप से ब्रह्मकमल, फेनकमल, ब्लूपॉपी, मारीसियस, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन, हेलमेट प्लावर, गोल्डन लीली सहित कई फूल खिलते हैं। इसके अलावा दुलर्भ प्रजाति के वन्य जीव हिम तेंदुआ, हिमालयन काला भालू, मोनाल, जंगली बिल्ली, कस्तूरी मृग आदि भी यहां आसानी से विचरण करते हुए पर्यटकों को दिख जाते हैं।
वर्ष 2019 से लेकर इस वर्ष तक फूलों की घाटी पहुंचे पर्यटकों का आंकड़ा कुछ इस प्रकार है....

