रिजर्व बैंक आफ इंडिया एक श्रेष्ठ प्रशासनिक प्रतिष्ठानः डॉ बालु केंचप्पा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इग्नू अध्ययन केन्द्र व रिजर्व बैंक आफ इंडिया के संयुक्त संयोजन में आयोजन

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में इग्नू अध्ययन केन्द्र व रिजर्व बैंक आफ इंडिया लखनऊ शाखा के संयुक्त संयोजन में सोमवार को विवेकानंद सभागार में अवेयरनेस कैंपेन फॉर इंप्रूविंग जेंडर डायवर्सिटी इन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 
 
मुख्य अतिथि डॉ बालु केंचप्पा, रीजनल डायरेक्टर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा मातृशक्ति के अनुपात को सुदृढ एवं सबलता प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश के सुदूर जिलों में महिलाओं की संख्या में वृद्धि हेतु आरबीआई द्वारा जन जागरूकता अभियान जन-जन के द्वार तक पहुंचना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया एक श्रेष्ठ प्रशासनिक प्रतिष्ठान है।

इग्नू की सीनियर रीजनल डायरेक्टर लखनऊ की डॉ मनोरमा सिंह ने महिलाओं और छात्राओं को आगे बढ़ने का आह्वान किया। आकांक्षा गुप्ता मैनेजर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और प्रो नीलम पाठक ने कहा कि आरबीआई की यह अनूठी कार्य शैली छात्राओं के लिए लाभदायक है। धन्यवाद ज्ञापन में प्रो हिमांशु शेखर सिंह ने किया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग बोला जंगली बिल्ली

संबंधित समाचार