बहराइच: करवा चौथ से पूर्व पति ने पत्नी का चाकू से गला रेता, हालत गंभीर...,अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के बुबकापुर गांव निवासी एक महिला को उसके पति ने मंगलवार सुबह पिटाई की इसके बाद चाकू से गला रेत दिया। गंभीर हालत ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं दिया गया है। खखरपुर थाना क्षेत्र के बुबकापुर गांव निवासी मीनाक्षी (31) पत्नी अभिमन्यु मंगलवार सुबह चार बजे सो रही थी। 

तभी मीनाक्षी का पति अभिमन्यु बिस्तर के पास पहुंचा उसने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद चाकू उठाकर गले पर वार कर दिया। महिला के शोर मचाने पर सास राजकला देवी और जेठानी अनीता मौके पर पहुंची। सभी ने अभिमन्यु को किसी तरह पत्नी से अलग किया इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर में भर्ती कराया। 

यहां हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया कि पति नशे का भी आदी है। उधर करवा चौथ से एक दिन पूर्व पत्नी पर हमले को लेकर लोग नाराज भी हैं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत, वन विभाग बोला जंगली बिल्ली

संबंधित समाचार