Pulwama Target Killing: आतंकियों ने मजदूर की गोली मारकर की हत्या... शव पहुंचा गांव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलवामा में आतंकियों के हमले का शिकार मजदूर का शव पहुंचा गांव।

पुलवामा में आतंकियों के हमले का शिकार मजदूर का शव गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

उन्नाव, अमृत विचार। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में उन्नाव के आतंकियों द्वारा गोली मारकर मजदूर की गई हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के बाद जम्मू एयरपोर्ट से प्लेन द्वारा लखनऊ शव लाया गया। जिसके बाद एंबुलेंस से नायब तहसीलदार के नेतृत्व में परिजन गांव लेकर पहुंचे। शव गांव पहुंचे ही कोहराम मच गया। परिजनों ने खेत में अंतिम संस्कार किया।

असोहा क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी 40 वर्षीय मुकेश जम्मू -कश्मीर के पुलवामा जिले में ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। सोमवार सुबह वह बैंक में पैसे जमा करने गया था। जहां से वापस अपने कमरे पर आ रहा था। तभी आतंकियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद साथ काम कर रहे रिश्तेदार राकेश ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।जम्मू -कश्मीर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।

मंगलवार को जम्मू -कश्मीर पुलिस व सेना के जवानों ने मुकेश के शव को जम्मू एयरपोर्ट से प्लेन से अमौसी एयरपोर्ट भिजवाया। जहां नायब तहसीलदार आशुतोष पांडेय, कानूनगो ब्रजेश सिंह, लेखपाल जयशंकर सहित परिजन शव को एंबुलेंस से गांव लेकर आए। इधर, शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मंगलवार शाम को ही परिजनों ने खेत पर अंतिम संस्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे विधायक अनिल सिंह ने मृतक मुकेश की पत्नी कुसुमा को सांत्वना देते हुए पचास हजार की आर्थिक सहायता दी। साथ ही तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह को कागजात बनाकर हर संम्भव सरकारी मदद दिलाने के लिए कहा है। मुकेश की मौत से पत्नी कुसुमा, पिता गंगा प्रसाद, भाई रामविलाश, हरिराम बेटी निशा, खुशी व बेटे पंकज, बलबीर रो-रोकर बेहाल रहे। 

ये भी पढ़ें- Pulwama Target Killing: जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग, शिकार हुआ उन्नाव का मजदूर, आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

 

 

संबंधित समाचार