हरदोई: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर हुई लकड़ी ठेकेदार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बाइक से घर लौट रहे शहर के रहने वाले लकड़ी के ठेकेदार की सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा कर दर्दनाक मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया गया था कि कोतवाली शहर के आवास विकास कालोनी निवासी 28 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता उर्फ कल्लू साण्डी में लकड़ी की ठेकेदारी करता था। मंगलवार की शाम को वह बाइक से घर वापस लौट रहा था।

रास्ते में साण्डी रोड पर ब्रजलाल पुरवा के पास अशोक उर्फ कल्लू गुप्ता की बाइक सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। जिससे लकड़ी ठेकेदार बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने उसे आनन-फानन में मेडिकल कालेज पहुंचाया,लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही अशोक उर्फ कल्लू गुप्ता के घर वालों में कोहराम मच गया। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं।

यह भी पढ़ें:-UP Cabinet Meeting: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो मुफ्त रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल दिये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी

संबंधित समाचार