बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना मीरगंज के गांव सिरौली की रहने वाली महारानी ने बताया 25 साल की रेनू की शादी गांव बरौली के रहने वाले धर्मवीर से की थी। धर्मवीर शादी से पहले से ही हिमाचल में छोले भटूरे का ठेला लगाता था और अधिकतर घर से बाहर ही रहता था।

जिसके चलते महारानी का आरोप है कि देवरानी कविता जेठानी विराम सास उसको प्रताड़ित करती थी। वह पिछले दिनों से बीमार भी चल रही थी। महारानी का आरोप है कि उसको जेठ जेठान देवरानी ने मिलकर फांसी लगाकर उसकी हत्या की है। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो उसने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- Apple से आया अलर्ट...राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'जितनी टैपिंग करनी है कर लो, मुझे कोई फर्क नहीं '

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज