बहराइच: हिंदू रीति रिवाज के साथ ग्रामीणों ने बंदर का किया अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड, बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत हंसना धवरिया में बुधवार को कुत्तों ने हमला करके एक बंदर को मार डाला। ग्रामीणों ने बंदर का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के साथ किया। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हसना धवरिया में एक बंदर रहता था। जो छोटे बच्चों को काटता भी था और कुत्तों के साथ खेलता भी था। वह बंदर कुत्तों को अपना मित्र मानकर उनके साथ खेलता था। उसे यह नही मालूम था कि कुत्ते कभी भी आक्रामक हो सकते हैं।

बुधवार को उसी बंदर को कुत्तों ने घेरकर मार डाला और उसके साथ खेलने वाला एक भी कुत्ता उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। वहीं बंदर जिन बच्चों को अक्सर काट लेता था वो बच्चे सामने आए और मृत बंदर की शव यात्रा पूरे धर्म संस्कृति के अनुसार निकाली और जय श्री राम का उदघोष करते हुए धंवरिया मंदिर प्रागंण में अंतिम संस्कार राजेश श्रीवास्तव धंवरिया की अगुवाई में कर दिया। अंतिम संस्कार में गांव के काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: सीएम के लोकार्पण के बाद पुल में आ गई दरार, आनन-फानन में बनवाया गया, परियोजना प्रबंधक की तरफ से आई यह सफाई!

संबंधित समाचार