रामनगर: बाघ ने किया हाथी के बच्चे को घायल, उपचार प्रारम्भ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग की अदनाला रेंज, हल्दू पड़ाव के बेलानाला क0सं0-1 में बाघ द्वारा हाथी के बच्चे को घायल कर दिया। वन सुरक्षा कर्मियों ने गश्त के दौरान एक नर हाथी का बच्चा घायल अवस्था में देखा। घायल हाथी बच्चे की उम्र लगभग 03 माह पायी गयी।

जिसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों की दी गयी। प्रथम दृष्टया हाथी के बच्चे को देखने पर यह प्रतीत होता है कि उसको बाघ के द्वारा घायल किया गया। उसके शरीर तथा पैरों पर बाघ के हमले के निशान पाये गये। तत्काल सांय उसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू करते हुये उसे कालागढ़ रेंज के अन्तर्गत स्थित हाथी कैम्प में उक्त हाथी के बच्चे को उपचार हेतु लाया गया।

सीटीआर के अधिकारियों ने बताया कि उसका उपचार वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर की देखरेख में किया जा रहा है। वर्तमान में उक्त हाथी के बच्चे का स्वास्थ्य स्थिर है। जिसकी सघन निगरानी डॉ० दुष्यंत शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी, डा. शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़, श्री नन्द किशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी कालागढ़ की देखरेख में की।

संबंधित समाचार