समस्या बन गई थी 2017 के पहले की सरकार: योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश का नौजवान अपने आप को यूपी का बताने के संकोच करता था। पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न नहीं हो पाते थे। सरकार समस्या का समाधान करने की जगह खुद एक समस्या बन गई थीं।

कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (केआईईटी) गाजियाबाद के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित उपाधि वितरण कार्यक्रम में श्री योगी ने कहा कि 2014 के पहले देश की जनता में व्यवस्था के प्रति आक्रोश था। देश में बड़े-बड़े आंदोलन हो रहे थे। अव्यवस्था, अराजकता और सरकार के प्रति अविश्वास भारत की पहचान बन गई थी। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद देश की व्यवस्था में परिवर्तन आया। आज भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं 140 करोड़ देशवासी पूरे सम्मान और विश्वास के साथ अपने नेतृत्व की तरफ देखते हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के किसी भी नागरिक के सामने पहचान का संकट नहीं है बल्कि जो यूपी का नहीं हैं वो भी खुद को उत्तर प्रदेश का बताता है।

यह भी पढ़ें: सफेदाबाद में मिलीं भाजपा विधायक की गुमशुदा पत्नी, गाजीपुर थाने के साथ बाराबंकी पुलिस की टीम ने किया बरामद

संबंधित समाचार