बरेली: रामगंगा पुल पर फैला ट्रांसफार्मरों का तेल, सैकड़ों दोपहिया वाहन फिसले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। डीसीएम गाड़ी चालक की लापरवाही से शनिवार दोपहर रामगंगा पुल पर 250 से ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों की जान संकट में पड़ गई। इसमें कई लोग चोटिल भी हो गए। डीसीएम गाड़ी से कई ट्रांसफार्मर बदायूं से फरीदपुर ले जाए जा रहे थे। रामगंगा पुल से गुजरते समय डीसीएम का पहिया गड्ढे में …

बरेली,अमृत विचार। डीसीएम गाड़ी चालक की लापरवाही से शनिवार दोपहर रामगंगा पुल पर 250 से ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों की जान संकट में पड़ गई। इसमें कई लोग चोटिल भी हो गए। डीसीएम गाड़ी से कई ट्रांसफार्मर बदायूं से फरीदपुर ले जाए जा रहे थे।

रामगंगा पुल से गुजरते समय डीसीएम का पहिया गड्ढे में गया तो तेज झटका लगने पर ट्रांसफार्मर से तेल निकलकर सड़क पर फैलने लगा। पुल शुरू होने वाली जगह पर सड़क खराब होने के कारण कई स्थानों पर तेल गिरा। इससे सड़क पर फिसलन हो गई। जो भी बाइक सवार वहां से गुजरा फिसलकर गिर गया।

बताया जा रहा है कि 250 से ज्यादा बाइकें फिसली। करीब तीन घंटे तक पुल पर अफरा-तफरी मची रही। वहां जाम लग गया। कई लोगों के कपड़े खराब हो गए, कई चोटिल हुए। सूचना पर रामगंगा चौकी से पुलिस वहां पहुंची और जहां तेल फैला था वहां मिट्टी डाली। इसके बाद लोग वहां से सकुशल निकल सके।

संबंधित समाचार