बहराइच: मृतक युवक की छह दिन बाद हुई पहचान, ट्रेन से कटकर हुई थी मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवलरोड/बहराइच, अमृत विचार। गोंडा गोरखपुर रेट प्रखंड पर सात दिन पूर्व एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। अज्ञात युवक के शव को लेकर जीआरपी गोंडा चली गई थी। मृतक युवक की पहचान जरवल क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। जरवल रोड थाना क्षेत्र के गोंडा लखनऊ रेल प्रखंड पर आईपीएल चीनी मिल के रेलवे फाटक संख्या 295 के निकट एक अज्ञात युवक की लाश 25 अक्टूबर को मिली थी।

युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। काफी प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। 29 अक्टूबर को परिवार के लोगों को सूचना मिली कि जीआरपी थाना गोंडा में एक युवक का शव है। जिसकी पहचान जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम खेसुआ लम्बापुरवा गांव निवासी श्यामू (25) पुत्र मंहगू के रूप में हुई है।

परिवार के लोगों ने बताया कि 25 अक्टूबर को श्यामू दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए घाघरा घाट के लिए निकला था। शायद तभी उसने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी होगी या अज्ञात कारणों से ट्रेन से कट गया होगा। युवक की मौत से पत्नी माधुरी और 14 माह की बेटी का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-महोबा: टीचर की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान, जानें वजह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म