मराठा प्रदर्शनकारियों ने CM शिंदे और देवेंद्र फड़नवीस के पोस्टर पर पोती कालिख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे समुदाय के सदस्यों ने गुरुवार को भिवंडी और ठाणे शहरों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के पोस्टरों पर कालिख पोती।

ये भी पढ़ें - माकपा ने कांग्रेस के साथ वार्ता विफल होने के बाद 17 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी 

आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय के सदस्यों के विरोध प्रदर्शन के जवाब में पुलिस ने ठाणे शहर के लोयसवाड़ी इलाके में मुख्यमंत्री के निजी आवास के आसपास सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि मराठा समुदाय पिछले दो महीने से अधिक समय से राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में खुद को शामिल करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

ये भी पढ़ें - धिक्कार है ! एक छात्रा अपने संस्थान परिसर में निर्भय होकर नहीं चल सकती : प्रियंका गांधी

संबंधित समाचार