संभल: हाईटेंशन लाइन के करंट से किसान की मौत, खेत पर पेड़ काटते वक्त हादसा
संभल, अमृत विचार। कैला देवी थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के करंट से पेड़ काट रहे किसान की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी श्याम सिंह (35 वर्ष) पुत्र छोटे लाल गुरुवार को खेत पर पेड़ को काटने गया था। जिस पेड़ को श्याम सिंह काट रहा था उसे छूकर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। पेड़ काटते समय अचानक पेड़ की डाली तारों से टकराई जिससे पेड़ में करंट आ गया।
करंट की चपेट में आकर श्याम सिंह नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोग पहुंचे तो परिजनों को सूचना दी। परिजन श्याम सिंह को डॉक्टर के पास ले गये लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कैला देवी थाना पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- संभल: फेसबुक आईडी पर भड़काऊ पोस्ट से आक्रोश, दी तहरीर
