प्रयागराज: चचेरे भाई ने बहन संग किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खिलाई दवा, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। शिवकुटी इलाके में रिश्ते को तार-तार करने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अपनी 11 साल की चेचेरी बहन से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। लड़की ने जब गर्भवती होने की जानकारी बताई तो आरोपित ने उसे जबरियन दवा खिला दी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता को डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि शिवकुटी स्थित एक मकान में दो भाई एक साथ रहते हैं। एक भाई मकान के निचले और दूसरा घर के ऊपरी तल पर रहता है। उसी घर में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की भी रहती है। परिवारवालों का आरोप है कि गर्मी में बच्चों को छत पर सोने के लिए भेज दिया जाता था। इसी बीच सब्जी का ठेला लगाने वाले 18 वर्षीय चचेरे भाई ने बालिका से दुष्कर्म किया।

इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने लड़की को उसकी मौसी के घर भेज दिया गया। दो दिन पहले लड़की के पेट में दर्द उठा तो मौसी उसे डॉक्टर के पास ले गई, जहां गर्भवती होने की बात सामने आई। लड़की ने इस बारे में चचेरे भाई को बताया। चचेरे भाई ने लड़की को दवा खिला दी, जिसे खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी । 

परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया। वहीं बालिका का डफरिन के डाक्टरों ने इलाज शुरु कर दिया है। परिजनों ने शाहगंज थाने में मामले की शिकायत की है, जहां से मामला हैसीडबलयूसी जा पहुंचा। शिवकुटी थानाध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में धारा 144 लागू, सार्वजनिक स्थानों पर पांच व्यक्तियों के समूह बनाने पर रोक, जानिये क्यों लिया प्रशासन ने निर्णय

संबंधित समाचार