प्रतापगढ़: करवाचौथ का पूजन करते समय बिगड़ी पति की हालत, मौत, परिजन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुण्डा, प्रतापगढ़। करवा चौथ पूजन के दौरान पति की हालत बिगड़ गई। गम्भीर हालत में परिजन प्रयागराज अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन बेहाल हैं। मानिकपुर थाना क्षेत्र के निरंजन का पुरवा निवासी भारत लाल यादव पुत्र स्व. राम सजीवन यादव (42 वर्ष) बुधवार रात 8:30 बजे अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ व्रत का पूजन कर रहे थे। पूजन करते समय उनकी तबियत अचानक बिगड़ी वह अचेत हो गए।

परिजन तुरन्त मानिकपुर के निजी अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही रास्ते में भारत लाल की सांसे थम गईं। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी कलावती, बेटे शुभम, शिवम और बेटियां शिवानी और नेहा रो रो कर बेहाल रही। अभी किसी बच्चे की शादी नहीं हुई है। मौत के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। आरओ पानी की सप्लाई कर परिवार का भरण पोषण करने वाले भारत लाल की मौत से व्यापारियों में शोक रहा।

यह भी पढ़ें: KGMU: कर्मचारी जितने दिन लगाएंगे अंगूठा उतने दिन का मिलेगा वेतन, एचआर के फरमान पर जानिए क्या बोलीं कुलसचिव

संबंधित समाचार